नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर मनाया गया रूप चतुर्दशी पर्व
30-Oct-2024 07:00 PM 5780
जयपुर, 30 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर बुधवार को महिलाओं द्वारा रूप चतुर्दशी पर्व मनाया गया। नगर निगम ग्रेटर महापौर डा सौम्या गुर्जर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ रूप चतुर्दशी के पर्व पर दीप जलाये तथा महिलाओं को पर्व की शुभकामनाएं दी और उन्हें मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर डा गुर्जर ने कहा कि रूप चतुर्दशी का पर्व महिलायें उत्साह और उमंग के साथ मनाती है और नगर निगम मुख्यालय पर आज यह पर्व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बड़े जोश के साथ मनाया गया। इस मौके उन्होंने सभी को रोशनी के पर्व दिवाली की शुभकामनाएं भी दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^