नकली करेंसी मामले में एनआईए बेंगलुरु की टीम ने मारा छापा, अभियुक्त गिरफ्तार
02-Dec-2023 06:28 PM 9146
शाहजहांपुर 2 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के थाना बंडा क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) टीम ने छापेमारी कर बंगलुरू कर्नाटक , में वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह उर्फ विवेक ठाकुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर नकली करेंसी निर्माण और विक्रय के आरोप है।इसके पास से लैपटॉप और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। एनआईए की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल ने शनिवार को यूनीवार्ता से बताया कि (एनआईए) बंगलुरू की तीन सदस्यीय टीम द्वारा छापेमारी कर जनपद बंगलुरू कर्नाटक , में वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह उर्फ विवेक ठाकुर (22) को रामनगर कालोनी थाना बण्डा से नकली करेंसी निर्माण व विक्रय करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^