नलजल योजना के संचालन का कार्य महिला स्वसहायता समूहों को सौंपा जाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
28-Jun-2024 12:00 AM 942
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत नलजल योजना के संचालन का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाए। मिशन के अंतर्गत बनी संरचनाओं के दीर्घकालीन संचालन के लिए ग्राम स्तर पर भू-जल भण्डारण की क्षमता बढ़ाने की गतिविधियां चलाना आवश्यक है, इसके लिए ग्राम स्तर पर जनजागृति अभियान चलाकर जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में जल जीवन मिशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवातव, डॉ. राजेश राजौरा, श्री जे एन कंसोटिया, प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^