नम आंखों के साथ तमीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
06-Jul-2023 04:23 PM 2956
चटगांव, 06 जुलाई (संवाददाता) बंगलादेश के कप्तान तमीम इक़बाल ने एकदिवसीय विश्व कप 2023 से सिर्फ तीन महीने पहले गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। संन्यास की घोषणा करते हुए भावुक हुए तमीम ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह मेरे करियर का अंत है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। मैं इसी क्षण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। कल अफगानिस्तान के खिलाफ मेरा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। यह अचानक लिया गया फैसला नहीं है, मैं कई कारणों के बारे में सोच रहा था। मैं यहां जिक्र नहीं करना चाहता। मैंने इस बारे में अपने परिवार वालों से बात की है। मैंने सोचा कि यह मेरे लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^