नाम निर्देशन-पत्रों की हुई संवीक्षा, 107 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए
29-Mar-2024 12:00 AM 819

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की आज संवीक्षा की गई। इस दौरान कुल 107 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गये। संवीक्षा में छह अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य नहीं पाये गये।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^