नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
06-Jan-2025 12:00 AM 611

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान गोरक्षनाथ को भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी एवं सम्राट विक्रमादित्य-भृतहरी की अवंतिका से प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि नाथ सम्प्रदाय ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी गौ-रक्षा, योग, अध्यात्म, समाजसेवा में विशेष काम कर रहे है। भारत के लोकतंत्र में शुरू से ही नाथ सम्प्रदाय का प्रतिनिधित्व रहा है। वर्तमान में राज्यसभा सांसद बालयोगी संत श्री उमेशनाथ जी महाराज उज्जैन से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार शाम सामाजिक शोध-संस्थान के सभागृह में आयोजित गोरक्ष शक्तिधाम सेवार्थ फाउंडेशन के तृतीय अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ और शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में "अध्यात्म प्रवाह" पुस्तक का विमोचन भी किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^