नौ वर्षों की विकास यात्रा से देश ने तरक्की के स्थापित किए नये आयाम-दिया
22-Dec-2023 10:54 PM 8575
जयपुर, 22 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि देश में आधारभूत संरचना का तेजी से सुदृढ़ीकरण और विस्तार होने के साथ व्यापार सुगम हुआ है और गत नौ वर्षों की विकास यात्रा से देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। श्रीमती दिया कुमारी विद्याधर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा “यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि हम सभी साथ मिलकर इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के पथ पर कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^