विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
नौसेना ने अरब सागर में निगरानी, चौकसी बढाई
Zuber Ansari
India
31-Dec-2023 03:15 PM
1982
नयी दिल्ली 31 दिसम्बर (संवाददाता) भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ सप्ताह में लाल सागर, अदन की खाड़ी और मध्य एवं उत्तरी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमलों की बढती घटनाओं को देखते हुए अरब सागर में निगरानी और चौकसी बढा दी है। भारतीय समुद्री तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर एमवी रुएन पर डकैती और पोरबंदर से लगभग 220 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एमवी केम प्लूटो पर हाल ही में हुआ ड्रोन हमला भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र के करीब समुद्र में सुरक्षा घटनाओं के परिदृश्य में बदलाव का प्रमाण है। नौसेना ने इन घटनाओं के जवाब में मध्य एवं उत्तरी अरब सागर में समुद्री निगरानी के प्रयासों में काफी वृद्धि की है और नौसैनिकों की तैनाती की संख्या में भी वृद्धि की है। समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने और किसी भी घटना की स्थिति में व्यापारिक जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए विध्वंसक और फ्रिगेट वाले कार्य समूहों को तैनात किया गया है। संपूर्ण समुद्री डोमेन जागरूकता के लिए लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों और हवाई निगरानी को बढ़ाया गया है। विशेष आर्थिक क्षेत्र की प्रभावी निगरानी के लिए नौसेना तटरक्षक बल के साथ भी समन्वय को और बढा रही है। राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के समन्वय से नौसेना द्वारा समग्र स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। नौसेना क्षेत्र में व्यापारिक जहाजरानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि समुद्री क्षेत्र में बढ रही हलचल के मद्देनजर भारत समुद्र में हितों की रक्षा के लिए प्रयासों को बढायेगा तथा हाल के हमलों में शामिल लोगों का पता लगाया जायेगा।...////...
«
मातृभाषा में शिक्षा, एआई टूल्स से बदलेगा परिदृश्य: मोदी
देश
»
नवोन्वेषण हमारी प्रगति का मूल मंत्र: मोदी
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
nausena-ne-arab-saagar-men-nigaraanee-chaukasee-badhaaee
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/nausena-ne-arab-saagar-men-nigaraanee-chaukasee-badhaaee
PAGETOP:
ERROR: