नवाब मलिक की जमानत याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
14-Nov-2022 11:12 PM 3653
मुंबई 14 नवंबर (संवाददाता) मुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की जमानत याचिका पर सोमवार को अपना फैसला 24 नवंबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आज अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। विशेष न्यायाधीश आर एन रोकड़े ने फैसला सुनाने के लिए 24 नवंबर की तिथि सूचीबद्ध की है। मलिक को गत फरवरी में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। वह न्यायिक हिरासत में है और फिलहाल यहां एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^