नवादा में वज्रपात से मां-बेटा सहित छह लोगों की मौत
07-Aug-2024 10:23 PM 2506
नवादा, 07 अगस्त (संवाददाता) बिहार के नवादा जिले में बुधवार को ठनका गिरने से अलग- अलग जगहों पर मां- बेटा सहित छह लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नवादा जिले के अकबरपुर ,पकरीबरवां, वारिसलीगंज और कादिरगंज थाना क्षेत्र में छह लोगों की मौतें हुई है। वज्रपात से अकबरपुर प्रखंड के औरैया गांव में कालो देवी और उनके पुत्र संजय कुमार यादव की मौत हुई है। इस घटना में मृतक संजय कुमार यादव की छोटी बच्ची भी झुलस गई है। इधर, पकरीबरामा के भगवानपुर गांव निवासी रूपन यादव की पत्नी सारों देवी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^