नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गाना यार का सताया हुआ है रिलीज
04-Jul-2023 12:14 PM 5941
मुंबई, 04 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री शहनाज गिल का गाना यार का सताया हुआ है रिलीज कर दिया गया है। गाना ‘यार का सताया हुआ है’ में नवाजुद्दीन दिलजले आशिक की तरह शहनाज का इंतजार कर रहे हैं। इस गाने को बी-प्राक ने अपनी दर्द भरी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक भी बी-प्राक का है। गाने को लिखा और कंपोज जानी ने किया है। शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को खूबसूरती से कैमरा पर अरविंद्र खैरा ने दिखाया है। गाने की कोरियोग्राफी राजीत देव ने की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^