नववर्ष में हम नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की ओर होंगे अग्रसर-भजनलाल
31-Dec-2024 10:27 PM 5679
जयपुर, 31 दिसंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2024 को राजस्थान के लिए उपलब्धियों भरा साल बताते हुए कहा है कि नववर्ष 2025 में हम नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर होंगे। श्री शर्मा नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र लिखकर यह भावपूर्ण संदेश दिया। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 हमारे देश और राजस्थान के लिए अनेक उपलब्धियों और गर्व भरा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और करोडों देशवासियों की अभिलाषा पूरी हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^