नीरदलैंड के रॉटरडैम गोलीबारी, तीन की मौत
29-Sep-2023 09:18 AM 3839
हेग, 29 सितंबर (संवाददाता) नीदरलैंड के रॉटरडैम शहर में गुरुवार को एक बंदूकधारी ने दो अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी करके तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अपराह्न में एक 39 वर्षीय महिला और 43 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में महिला की 14 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में 32 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जो रॉटरडैम के एक विश्वविद्यालय का छात्र है। उस पर एक घर में महिला और उसकी पुत्र को गोली मारने का आरोप है। बाद में उसने एक मेडिकल सेंटर में एक शिक्षक को गोली मार दी। पुलिस ने इस घटना को ‘लक्षित कार्रवाई’ बताया और कहा कि संदिग्ध ने अकेले ही इस वारदात के अंजाम दिया। उसके मकसद के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उस व्यक्ति को 2021 में जानवरों के साथ दुर्व्यवहार के लिए दोषी ठहराया गया था और वह उस घर के पास रहता था, जहाँ उसने महिला और उसकी पुत्री को गोली मारी थी। वहीं प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कहा कि वह रॉटरडैम में घटित घटनाओं से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, “हिंसा के पीड़ितों, उनके प्रियजनों और उन सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, जो बहुत डरे हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^