नीट को खत्म करने के लिए शिक्षा को राज्य सूची में वापस लाई जाय: स्टालीन
15-Aug-2023 09:06 PM 7568
चेन्नई, 15 अगस्त (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने 77वां स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को अपने संबोधन में शिक्षा को समवर्ती सूची से वापस राज्य सूची में लाने, मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनईईटी (नीट) जैसी परीक्षाओं को खत्म करने और स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए मासिक पेंशन में बढ़ोतरी सहित कई मांगें उठायी। श्री स्टालिन ने यहां सेंट जॉर्ज किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राज्य को संबोधित करते हुए दृढ़ता से अपनी मांग दोहराई कि शिक्षा विषय को समवर्ती सूची से संविधान की 7वीं अनुसूची की राज्य सूची में वापस स्थानांतरित किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^