नीतीश कुमार की समाधान यात्रा है व्यवधान यात्रा : रूडी
06-Jan-2023 11:23 PM 1399
समस्तीपुर 06 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कटाक्ष करते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा है। श्री रूडी ने शुक्रवार को यहां कर्पूरी सभागार मे विजन बिहार मंच की ओर से बिहार के पिछड़ेपन पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि गलत नितियों के कारण आज प्रदेश विकास के मामले मे देश मे सबसे पिछड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में विकास का व्यवधान उत्पन्न हो गया है, जिसके कारण प्रदेश के चार करोड़ लोग बिहार से पलायन कर गए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^