नीतीश ने भीम संसद रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
10-Oct-2023 08:24 PM 4364
पटना 10 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भीम संसद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भीम संसद रथ के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के आदर्श, विचार एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक अरुण मांझी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^