नीतीश ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई दी
15-May-2022 11:22 PM 5628
पटना, 15 मई (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान बुद्ध के बताये हुये अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है। श्री कुमार ने कामना की कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम सभी आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^