नीतीश ने चरण सिंह, नरसिम्हा राव एवं स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ दिए जाने पर जताई प्रसन्नता
09-Feb-2024 09:32 PM 6995
पटना 09 फरवरी (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी. वी. नरसिम्हा राव एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की केन्द्र सरकार की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री कुमार ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह समाजवादी आन्दोलन के बड़े नेताओं में से एक थे। वे किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिये हमेषा समर्पित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^