नीतीश ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
25-Sep-2023 11:19 PM 8875
पटना 25 सितंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। श्री कुमार ने सोमवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इसके लिये टीम की सभी खिलाड़ी बधाई की पात्र हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^