नीतीश ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई
21-Nov-2024 12:09 AM 5720
पटना, 20 नवम्बर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने पर भारतीय टीम को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। श्री कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है जो कि पूरे देश के लिये गौरव की बात है। इस चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ खेलते हुये इस चैंपियनषिप में भाग ले रही सभी टीमों- मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड को शिकस्त दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^