नीतीश ने हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन के निधन पर जताया शोक
28-Sep-2023 10:31 PM 7346
पटना 28 सितंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन के निधन पर आज गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री कुमार ने गुरुवार को अपने शोक-संदेश में कहा कि डॉ. स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है, वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। देश के नाजुक वक्त में उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुयी। वर्ष 1960 के दशक में डाॅ. स्वामीनाथन ने अमेरिकी वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग और दूसरे कई वैज्ञानिकों के साथ मिलकर गेहूं की उच्च पैदावार वाली किस्म का बीज विकसित किया था, जिससे भारत खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बन गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^