नीतीश ने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक
17-Jan-2022 10:29 PM 3629
पटना 17 जनवरी (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज ने कथक नृत्य शैली को पूरी दुनिया में पहचान दिलवाई। उन्हें बिहार सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर के कला पुरस्कार से वर्ष 2013 में सम्मानित किया गया था। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालीदास सम्मान से भी नवाजा गया था। वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^