नीतीश ने मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर जताया शोक
26-Jul-2024 08:20 PM 8614
पटना 26 जुलाई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. झा एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। वे मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के कोरियाही गांव के रहनेवाले थे। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^