नीतीश ने नाॅर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे में चार लोगों की मौत पर जताया शोक
12-Oct-2023 10:47 AM 1732
पटना 12 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया और शोक प्रकट किया। श्री कुमार इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^