नीतीश ने पूर्व मंत्री खालिद अनवर के निधन पर जताया शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
03-Sep-2024 08:43 PM 7723
पटना, 03 सितम्बर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा-ए-कौम अब्दुल कय्यूम अंसारी साहब के पुत्र डाॅ. खालिद अनवर अंसारी के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने मंगलवार को अपने शोक संदेश में कहा कि डाॅ. खालिद अनवर अंसारी सामाजिक कार्यो में गहरी अभिरुचि रखते थेे। वह परिवहन विभाग के मंत्री रह चुके थे। वे डिहरी से दो बार विधायक तथा एक बार विधान पार्षद भी रह चुके थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^