नीतीश ने रोहतास को दी 1378.45 करोड़ की सौगात, चेनारी में बनेगा इको टूरिज्म एवं एडवेंचर हब
20-Feb-2025 12:19 AM 3694
पटना/सासाराम 19 फरवरी (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले को 1378.45 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही चेनारी प्रखंड में करमचट इको टूरिज्म एवं एडवेंचर हब और बोट हाउस कैंप का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। श्री कुमार ने बुधवार को प्रगति यात्रा के क्रम में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलाढ़ी परिसर से रोहतास जिला के लिये 1378.45 करोड़ रुपये की कुल 1220 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 1110.23 करोड़ रुपये की 971 योजनाओं का शिलान्यास और 268.22 करोड़ रुपये की 249 योजनाओं का उ‌द्घाटन शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^