नीतीश ने रोहतास में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया शोक
30-Aug-2023 05:21 PM 5362
पटना 30 अगस्त (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-02 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की हुई मौत पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने इस दुर्घटना को काफी दुःखद बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^