नीतीश ने शारदीय नवरात्रि की दी बधाई
14-Oct-2023 07:55 PM 7473
पटना 14 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। श्री कुमार ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करुणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों सेे आह्वान किया कि नवरात्रि पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल जुलकर मनायें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^