नीतीश ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई
24-Jul-2022 08:02 PM 8633
पटना 24 जुलाई (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिये रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई एवं शुभकामनायें दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री कुमार ने रविवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुॅचाया है। उन्होंने रजत पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देष आज गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चोपड़ा निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^