नीतू परिवार ने अपने परिवार के बच्चों की तस्वीर शेयर की
05-Jul-2023 05:05 PM 1712
मुंबई, 05 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने परिवार के बच्चों की अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। नीतू अक्सर अपनी और फैमिली से जुड़ी तस्वीरें और यादें फैन्स से शेयर किया करती हैं। नीतू कपूर ने अपने परिवार के बच्चों की तस्वीर शेयर की है, जिसमें करीना से लेकर करिश्मा कपूर के अलावा कुछ और बच्चे दिख रहे हैं। नीतू कपूर ने लिखा है कि इस फोटो में कौन-कौन हैं।इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए पोस्ट में नीतू कपूर ने उन बच्चों को टैग भी किया है जो इसमें दिख रहे हैं। उन्होंने बताया है कि इस तस्वीर में करिश्मा कपूर, करीना कपूर हैं। करीना इस फोटो में छोटे बालों में पहचान में नहीं आ रही हैं। इन दोनों के अलावा ऋतु नंदा के बच्चे निखिल नंदा और बेटी निताशा नंदा नजर आ रही हैं। ये चारों बच्चे एक छोटे बेबी के साथ पोज देते दिख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^