नेपाल में बाढ़ , भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 236 पहुंची
04-Oct-2024 01:07 AM 6977
काठमांडू 03 अक्टूबर (संवाददाता) नेपाल में हाल ही में भारी बारिश से आई बाढ़ एवं भूस्खलन से मरने वालों की संख्या गुरुवार शाम तक बढ़कर 236 पहुंच गयी। नेपाल पुलिस के अनुसार 19 लोग लापता हैं और 173 अन्य घायल हुए हैं। भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय ने कहा कि 27 और 28 सितंबर को लगातार मानसूनी बारिश के कारण हुई आपदाओं में अवरुद्ध हुए 34 राजमार्गों में से पांच को अभी भी साफ किया जाना बाकी है। मंत्रालय के अनुसार बाधित राजमार्गों को अस्थायी रूप से फिर से शुरू करने के लिए कम से कम तीन अरब नेपाली रुपये (22.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की आवश्यकता थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^