नेपाल में बस दुर्घटना में सात की मौत, 27 घायल
09-Sep-2023 12:08 PM 1667
काठमांडू, 09 सितंबर (संवाददाता) नेपाल के बांके जिले में शुक्रवार रात एक यात्री बस के ट्रक से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। बांके के एक पुलिस अधिकारी सुंदर तिवारी ने शनिवार को बताया कि 41 लोगों को ले जा रही बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी। बस पड़ोसी डांग जिले से यात्रियों को वापस ले जा रही थी। तिवारी ने शिन्हुआ को बताया, “ ऐसा लगता है कि तेज रफ्तार बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। ” उन्होंने बताया कि सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल यात्रियों में दो की हालत गंभीर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^