नेपाल में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत, छह घायल
07-Aug-2024 12:09 AM 6190
काठमांडू, 06 अगस्त (संवाददाता) नेपाल में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मंगलवार को कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमालयी देश में जून की शुरुआत में मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या 165 हो गई है। बागलुंग जिले के बादीगाड ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में घर ढह जाने से दो परिवारों के आठ लोगों की मौत हो गई और बचाए गए चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सहायक मुख्य जिला अधिकारी चित्रांगत बराल ने स्थानीय मीडिया को बताया, "आठ मृतकों में से छह बच्चे हैं।" जिला पुलिस के प्रवक्ता राम कुमार केसी ने कहा कि गुल्मी जिले के मुसीकोट नगर पालिका में दो घर भूस्खलन में दब जाने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^