नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत
24-Aug-2023 05:59 PM 8754
काठमांडू, 24 अगस्त (संवाददाता) नेपाल के बारा जिले में गुरुवार को एक बस के पलट जाने से छह भारतीय नागरिकों समेत सात लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने आज सुबह यह जानकारी दी। बस में सवार लोग काठमांडू से धनुषा जिले के एक धार्मिक स्थल जनकपुर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। बस में 27 यात्री सवार थे जिनमें ज्यादतर राजस्थान के थे। नेपाल पुलिस के उपाधीक्षक दधिराम सुबेदी ने मीडिया को बताया, "मृतकों में छह भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल है।घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।" श्री सुबेदी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार तेज रफ्तार के कारण बस पलट गयी। पुलिस ने बस चालक और सहायक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल में सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार के कारण हर साल सैकड़ों लोग यातायात दुर्घटनाओं में जान गंवा देते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^