नेता प्रतिपक्ष बूचड़खाने बंद होने से चिंतित : योगी
01-Dec-2023 08:47 PM 6621
लखनऊ, 1 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये कहा कि उनकी चिंता गोवंश को लेकर नहीं है बल्कि बूचड़खानों के बंद होने की है। श्री योगी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में पहली बार 11 लाख गोवंश का संरक्षण डबल इंजन की सरकार कर रही है। गोवंश के लिए तीन हजार करोड़ मूल बजट में है। हम गो पालन और गो सेवा भी करते हैं। भारत की कृषि व्यवस्था जब तक गो आधारित थी तब तक देश धन धान्य से भरपूर था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेचुरल फार्मिंग की बात करते हैं, जो जीरो बजट खेती है। यह देश को स्वस्थ रखेगी और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाएगी इसलिए हमें इस तरफ जाना ही होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^