निदा डार बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ फातिमा को पाकिस्तान की कमान
14-Dec-2023 06:56 PM 5119
क्राइस्टचर्च, 14 दिसंबर (संवाददाता) न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में चोटिल हुयी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निदा डार दूसरे मैच से बाहर हो गई हैं। निदा की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज फातिमा सना को पाकिस्तान का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। दूसरा वनडे शुक्रवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जायेगा। 22 वर्षीय फातिमा वनडे में पाकिस्तान महिला टीम का नेतृत्व करने वाली 10वीं कप्तान बनेंगी। युवा गेंदबाज खुद चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ हालिया सीरीज में नहीं खेल पाई थी। हालाँकि इससे पहले टी20 श्रृंखला में उन्हें प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ के सम्मान से नवाजा गया था। उन्होंने श्रृंखला में 5.60 की इकॉनमी से छह विकेट लिए थे और पहले टी20 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^