निकाय चुनाव में जीत, भाजपा की विकास नीतियों पर जनता की मुहर: बड़ौली
13-Mar-2025 12:48 AM 2504
चंडीगढ़, 12 मार्च (संवाददाता) हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को कहा कि निकाय चुनाव में मिली जीत भाजपा की विकास नीतियों पर जनता की मुहर है। श्री बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिला ऐतिहासिक समर्थन यह साबित करता है कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के सुशासन, पारदर्शिता और विकास चाहती है। उन्होंने भाजपा की जीत को हरियाणा के लोगों की भावनाओं की जीत बताया। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी साथ ही हरियाणा की देवतूल्य जनता का आभार जताया। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^