निखत दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन
26-Mar-2023 07:43 PM 1885
नयी दिल्ली, 26 मार्च (संवाददाता) भारत की होनहार मुक्केबाज निखत ज़रीन ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रविवार को वियतनाम की थी ताम नुयेन को 5-0 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन का ताज अपने सिर सजा लिया। पिछली बार 52 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली निखत ने इस बार 50 किग्रा वर्ग में दो बार की एशियाई चैंपियन नुयेन को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। निखत ने सेमीफाइनल में कोलंबिया की इनग्रिड वैलेंसिया को परास्त करके फाइनल में कदम रखा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^