निमंत्रण मिला तो जरुर जाऊंगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में: टिकैत
09-Jan-2024 09:53 PM 6037
सहारनपुर, 9 जनवरी (संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता मिलने पर वह जन आस्था से जुड़े समारोह में जरुर जायेंगे। श्री टिकैत ने यूनीवार्ता से कहा “ अयोध्या में राम जन्मभूमि पर विशाल और भव्य राम मंदिर बना है, जिसका 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। यह देश दुनिया के सभी हिंदुओं की भावनाओं से जुड़ा मामला है और यदि उन्हें इस अभूतपूर्व समारोह का निमंत्रण मिलता है तो मैं अवश्य ही वहां जाऊंगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^