निवेश वृद्धि से रोजगार के अवसर बढ़ाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों का जीवन बदलना हमारी प्राथमिकता, इसमें सफलता भी मिल रही: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
08-Dec-2024 12:00 AM 823

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के प्रत्येक संभाग में उद्योग कॉन्क्लेव की गई हैं। बड़ी संख्या में प्रदेश में निवेश आ रहा है। आज ही नर्मदापुरम में हुए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार 800 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं। सिर्फ इंग्लैंड से आए एक निवेशक ने उत्साह पूर्वक पांच सौ करोड़ रुपए के निवेश की मंशा व्यक्त की है। प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना प्रमुख लक्ष्य है। इसके साथ ही प्रदेश की युवा शक्ति का उपयोग करना है। प्रदेश में सभी सेक्टर्स में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क को भारत सरकार ने स्वर्ण पदक प्रदान किया। प्रदेश में संभाग स्तर पर हुई कॉन्क्लेव सम्पूर्ण प्रदेश के विकास का कार्य कर रही हैं। निवेश वृद्धि से रोजगार के अवसर बढ़ाकर युवाओं, महिलाओं , किसानों का जीवन बदलने का कार्य हमारी प्राथमिकता है और इसमेंस अच्छी सफलता भी मिल रही है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^