नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क, होगा 5250 करोड़ का निवेश
13-Aug-2021 06:59 PM 8891
नयी दिल्ली 13 अगस्त (AGENCY) नवीन ओखला औद्योगिकी विकास प्राधिकरण(नोएडा) ने उत्तर प्रदेश को फार्मा विनिर्माण केन्द्र बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को आगे बढ़ाते हुये एक मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है जिसमें 5250 करोड़ रुपये के निवेश होेने और 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। यह पार्क दो चरणो में बनेगा जो उत्तर प्रदेश का पहला और उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क होगा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने इसके लिए सेक्टर 28 में 350 एकड़ भूमि को चिन्हित किया है। यीडा के अधिकारियों के अनुसार इस पार्क में पांच एकड़ में एक इनक्युबेशन केन्द्र भी बनेगा जिससे स्टार्टअप को लाभ होगा। इस केन्द्र के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिरकण ने आईआईटी कानपुर के साथ साझेदारी भी की है। पहले चरण में 125 एकड़ में शेड बनाकर उद्योगों को आवंटित किए जाएंगे। दूसरे चरण में भी 225 एकड़ एरिया में यही योजना आएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^