न्याय के बगैर नयी इमारतें बनाने का औचित्य नहीं: अखिलेश
27-May-2023 07:50 PM 6427
बलिया,‌ 27 मई (संवाददाता) संसद भवन की नयी इमारत के लोकार्पण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि देश में अगर आम लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है तो बड़ी-बड़ी इमारते बनाने का कोई औचित्य नहीं है। छात्र नेता हेमंत यादव को श्रद्धाजंलि अर्पित करने यहां आये श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर आम लोगों को न्याय नहीं तो बड़ी बड़ी बिल्डिंगें बनाने का कोई औचित्य नहीं है। वो लोकसभा का नई बिल्डिंग बना रहे हैं और उत्तर प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^