न्यायमूर्ति एम वी मुरलीधरन को कोलकाता उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश
11-Oct-2023 09:33 PM 3004
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बुधवार को मणिपुर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम वी मुरलीधरन को कोलकाता उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की। शीर्ष न्यायालय कॉलेजियम की ओर से एक बयान जारी करके यह जानकारी दी गई‌। बयान के मुताबिक, कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मुरलीधरन की अपने मूल उच्च न्यायालय में वापस भेजने का उनका अनुरोध अस्वीकार करते हुए उन्हें कोलकाता उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश करने का फैसला किया। शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने 11 अक्टूबर के अपने बयान में कहा कि कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मुरलीधरन के अनुरोध को विचार करने योग्य नहीं मानते हुए उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने के लिए नौ अक्टूबर 2023 की अपनी सिफारिश को दोहराने का संकल्प लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^