न्यूजीलैंड की महिला टीम ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया
16-Mar-2025 03:38 PM 4524
क्राइस्टचर्च 16 मार्च (संवाददाता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान सूजी बेट्स (47) और ब्रुक हैलीडे (नाबाद 46) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला टीम ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को नौ गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली हैं। 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में उसने जॉर्जिया प्लिमर (चार) का विकेट गवां दिया। इसके बाद एम्मा मैकलियोड (11)रन बनाकर पवेलियन लौट गई। ब्रुक हैलीडे ने कप्तान सूजी बेट्स के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। 15वें ओवर में इनोशी प्रियदर्शनी फर्नांडो ने सूजी बेट्स (46) रन बनाकर आउट कर श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई। हालांकि तक तक न्यूजीलैंड जीत के द्वार तक पहुंच चुकी थी। न्यूजीलैंड ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। ब्रुक हैलीडे (46) और इजी शार्प (आठ)रन बनाकर नाबाद रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^