न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, क्षेत्ररक्षण का फैसला
05-Oct-2023 02:37 PM 8351
अहमदाबाद 05 अक्टूबर (संवाददाता) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2023 के शुरूआत मुकाबले में गुरुवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है। आज यहां इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने सिक्का उछाला लेकिन टॉस जीता न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने। लेथम ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इस दौरान बटलर ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो वे भी पहले गेंदबाजी करते। कूल्हे की चोट के कारण बेन स्टोक्स आज का मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं टिम साउदी और ईश सोढ़ी भी इस मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं। दोनों टीमें इस प्रकार है:- इंग्लैंड.... जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डाविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर (कप्तान),मोईन अली, लियम लिविंगस्टन, क्रिस वोक्स, सैम करन,आदिल रशीद और मार्क वुड।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^