न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए पीएम का आभार जताया योगी ने
19-Oct-2022 11:48 AM 4994
लखनऊ, 19 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नदाता किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने हेतु वर्ष 2023-24 के लिए रबी की 06 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है। योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल का एमएसपी में वृद्धि का यह निर्णय अभिनन्दनीय है। यह किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने में अपना योगदान देगा। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की गयी है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^