ओबीसी महिलाओं के आरक्षण की मांग उठायी उमा ने
23-Sep-2023 11:17 PM 3057
भोपाल, 23 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता उमा भारती ने आज कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण संबंधी कानून लागू होने के पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। सुश्री भारती ने यहां अपने निवास पर ओबीसी वर्ग से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक के बाद मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है कि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है, लेकिन वे मानती है कि इस कानून में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी वर्ग की आबादी लगभग 60 प्रतिशत है और इस वर्ग का सामाजिक और आर्थिक उत्थान भी आवश्यक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^