ओडिशा में 37 पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, 26 पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ
20-Nov-2023 06:12 PM 4984
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (संवाददाता) केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में 37 पीएमश्री केंद्रीय विद्यालयों और 26 पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालयों का शुभारंभ किया है। श्री प्रधान ने रविवार को इन विद्यालयों की स्थापना में महती योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पूरी भावना के साथ काम करेंगे। विद्यार्थियों को व्यापक, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में लगभग 800 सरकारी स्कूलों को पीएमश्री विद्यालयों में विकसित किया जायेगा। इसमें 1600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आयेगी। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से राज्य सरकारी स्कूलों में पीएमश्री योजना को लागू करने के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का भी अनुरोध किया। इसके माध्यम से ओडिशा के प्रत्येक विकासखंड और शहरी क्षेत्र में दो लेखन विद्यालयों को पीएमश्री विद्यालयों के रूप में विकसित किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^