30-Sep-2023 06:18 PM
1772
नई दिल्ली, 30 सितंबर (संवाददाता) हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने शनिवार को पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन चैंपियनशिप में सब जूनियर पुरुष और महिला वर्ग में खिताब जीता।
ओडिशा ने हॉकी झारखंड को 2-1 से हराकर पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला ईस्ट जोन चैंपियनशिप का फाइनल जीत लिया। ओडिशा के लिए द्रुपति नाइक (39') और अंजना ज़ाक्सा (37') ने गोल दागे जबकि आइंद नेहा (57') ने हॉकी झारखंड के लिए एकमात्र गोल किया।
इस बीच, सब जूनियर महिला वर्ग के तीसरे/चौथे स्थान के मैच में मणिपुर हॉकी ने हॉकी बिहार को 3-1 से हराया। मणिपुर हॉकी के लिए, सेराम हेनथोई चानू (3'), कप्तान प्रिंजा देवी मोइरांगथेम (6') और जेरिना चोंगथम (47') ने गोल किए। हॉकी बिहार की ओर से एकमात्र गोल बिजली कुमारी (30') ने किया।
सब जूनियर महिला वर्ग के ग्रुप चरण में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा पांच मैचों में से चार जीत और 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रही, जबकि हॉकी झारखंड पांच मैचों में से चार जीत और 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।...////...