ओडिशा विस में दूसरे दिन भी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
26-Sep-2023 06:17 PM 3471
भुवनेश्वर 26 सितंबर (संवाददाता) सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही ठप कर दी तथा हंगामे के कारण अध्यक्ष प्रमिला मलिक को बिना कोई कामकाज किए सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। अध्यक्ष ने सबसे पहले सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की। बाद में गतिरोध को दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक पर सहमति जताई। इसके पश्चात सदन की कार्यवाही 1205 बजे तक और फिर 1207 बजे से चार बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इस बीच सदन में हंगामा जारी रहा और भाजपा तथा बीजद सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^